गणतंत्र दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैं श्री राजेश कुमार ग्राम पति मचखेड़ा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।हमारा संविधान हमें न केवल अधिकार प्रदान करता है, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी भी देता है।इस दिन हम अपने देश के महान नेताओं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिन्होंने हमें स्वतंत्रता और लोकतंत्र की सौगात दी ग्राम मचखेड़ा में विकास कार्यों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, हम मिलकर गांव में समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।पिछले कुछ वर्षों में ग्राम पंचायत में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।जैसे सड़कों का निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था का सुधार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि, और गांव में स्वच्छता और हरियाली के लिए किए गए प्रयास हमारा उद्देश्य केवल गांव के विकास को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि हर एक नागरिक को बेहतर जीवन की सुविधाएं प्रदान करना है।आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प लें।कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, ग्राम मचखेड़ा को एक आदर्श गांव बनाने के लिए अपना योगदान देंगे।